{"_id":"6a73891f7b65486be50b031b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155116-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-10- सूरज उर्फ गोलू दीक्षित (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। गांधीनगर मोहल्ले में युवक का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक का पिता और अन्य परिजन से विवाद और हाथापाई हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सूरज उर्फ गोलू दीक्षित (26) पुत्र रामबाबू कानपुर में रहकर गाड़ी चलाता था। मंगलवार को वह घर आया था। बताया जाता है कि रात में पिता से उसका विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि अन्य परिजन भी आ गए। इससे हाथापाई हुई। हाथापाई में रामबाबू को चोटें आईं। इससे आहत होकर सूरज कमरे में गया और रस्सी से कुंडे में लटककर आत्महत्या कर ली। सूरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पति की मौत से पत्नी जाह्नवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। गोलू की नौ महीने की एक बेटी है।
कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि युवक का परिजन से आपसी विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। उसी से आहत होकर उसने कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।