{"_id":"6a836b3c7282e72a4d0b5fd2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155885-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लंबी दौड़ में जमीन पर पहले पंजा और फिर हल्की एड़ी टिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लंबी दौड़ में जमीन पर पहले पंजा और फिर हल्की एड़ी टिकाएं
विज्ञापन
फोटो-2-स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते एथलेटिक्स प्रशिक्षार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में चल रहे एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में 18 प्रशिक्षार्थियों को अभ्यास में दौड़ के बेसिक नियमों की जानकारी दी गई। उनको लंबी दौड़ के दौरान जमीन पर पहले पंजा और फिर हल्की एड़ी टिकाने की जानकारी देकर अभ्यास कराया गया।
उन्नाव बाईपास स्थित जिला स्टेडियम में एथलेटिक्स के प्रशिक्षण शिविर में 18 बच्चे पहुंचे। कोच कुशमेश कुमार की देखरेख में बच्चों ने पहले दौड़ लगाई। इसके बाद अन्य एथलेटिक्स के अभ्यास किए। कोच ने बताया कि सही तकनीक और बारीकियों को जाने बिना दौड़ने से जल्दी थकान आ सकती है। दौड़ते समय सिर को सीधा और निगाहें सामने रखें। लंबी या मध्यम दौड़ के दौरान जमीन पर पहले पंजा और फिर हल्की से एड़ी टिकाएं। तेज दौड़ में केवल पंजों पर ही दौड़ लगानी चाहिए। जमीन पर पैर को नरमी से रखें। लंबी दौड़ में नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें। अधिक थकान होने पर नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ना चाहिए। सांस को अंदर न रोकें बल्कि पूरी तरह से छोड़ दें।
क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 12 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज मैदान में चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में 12 खिलाड़ी पहुंचे। अंडर-12 व 15 वर्ग के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी व विकेट कीपिंग का अभ्यास किया। प्रशिक्षक ओम मिश्रा व पीके मिश्रा की देखरेख में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। (संवाद)