फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-6- गोकुल बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Archive
उन्नाव। सावन के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में दिन भर हर-हर महादेव का उद्घोष गुंजायमान होता रहा। शहर और ग्रामीण अंचलों में स्थित शिव मंदिरों के भोर पहर ही पट खोल दिए गए। दर्शनार्थियों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर में भी शिव पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। शहर के बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर, तालिब सराय का झारखंडेश्वर, सिद्धनाथ, शिव नगर का शिव मंदिर, पूरन नगर का गोपेश्वर महादेव, राजाशंकर सहाय स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। सावन के तीसरे सोमवार पर इन मंदिरों के पट भोर पहर ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे। नौ बजे के करीब भीड़ काफी बढ़ गई तो भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ दूध, बेलपत्र, फूल, भांग व अन्य सामग्री चढ़ाई और उनका पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने भगवान सदाशिव की आरती उतारी। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। शिव चालीसा का पाठ किया। उधर ग्रामीण अंचलों के भी शिव मंदिरों में भीड़ रही। मंदिरों में कतारों में लगे भक्त हर-हर, बम-बम का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन



फोटो-7- कांवड़ यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: पाठक

युवाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा
पुरवा। भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को 130 युवाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। अचलगंज के बलाई घाट से गंगाजल लेकर पैदल श्रद्धालु नगर स्थित बाबा बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाजीखेड़ा गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में अमन, हर्षित, दिनेश, आदर्श, अमन, गोलू, शांतनु आदि श्रद्धालु शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-10- दर्शन-पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद



बोधेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक



बांगरमऊ। सावन के तीसरे सोमवार को नगर के बाईपास किनारे स्थित बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु गंगा स्नान कर भोर पहर से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। कतारों में लगे श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाला राव गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा नगर के श्री दुर्गेश्वर महादेव मंदिर, भैरवानंद महादेव मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजन-अर्चन व जलाभिषेक का क्रम देर रात तक चलता रहा।

फोटो-6- गोकुल बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-6- गोकुल बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed