{"_id":"6a836b1210fc074ae7034f3d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155919-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ससुराल से घर आए बाइक मिस्त्री ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ससुराल से घर आए बाइक मिस्त्री ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। उम्मेदखेड़ा गांव में ससुराल से घर आए बाइक मिस्त्री का शव बहन के दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
थाना क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी मिथुन (23) पुत्र श्रीकृष्ण कानपुर की बाइक एजेंसी में मिस्त्री था। 14 अगस्त को दोस्तों के साथ अयोध्या दर्शन करने गया था। वहां से आने के बाद शनिवार को ससुराल शुक्लागंज में रुक गया। बहन आशू ने बताया कि रविवार की रात भाई घर आया और सोने चला गया। सोमवार सुबह जब कमरे की सफाई करने पहुंची तो देखा उसका दुपट्टे के फंदे से शव लटक रहा था। इकलौते भाई का शव देखकर चीख पड़ी और रोते हुए बाहर आई।
पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे ने 19 फरवरी को परिवार की सहमति से शुक्लागंज के मोहल्ला गोपीनाथ पुरम निवासी राम कुमार की बेटी सिमरन से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। किसी बात का कोई विवाद नहीं था। इकलौते बेटे की मौत से मां कमला, पिता और तीन बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि युवक का फंदे से शव लटका मिला था, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम कराया गया है।