{"_id":"69629aa73c04d11c740557a1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143286-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भविष्य की तकनीक पर गहन विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भविष्य की तकनीक पर गहन विचार-विमर्श
विज्ञापन
फोटो-22-छात्रों से बातचीत करते चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू व अन्य अतिथि वक्त
विज्ञापन
नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सरकार के सहयोग से ‘एआई कन्वर्जेंस समिट 2026’ का आयोजन किया। यह आयोजन ‘इंडिया एआई इंपैक्ट ग्लोबल समिट 2026’ की तैयारियों का हिस्सा था। इसमें भविष्य की तकनीक पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, डेनमार्क, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, उद्योगपति, शोधकर्ता तथा शिक्षाविद शामिल हुए।
समिट को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत के समक्ष मौजूद अवसरों और चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श करना रहा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश को ‘हेल्थ एंड एआई’ की राष्ट्रीय थीम सौंपी गई है। इस हैकाथॉन में पूरे देश से 1,500 टीमों के 5,000 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये युवा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की 100 से अधिक समस्याओं के लिए एआई-आधारित समाधान विकसित करने पर काम कर रहे हैं।
समिट में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, एमईआईटीवाय स्टार्ट-अप हब, इंडिया एआई और डिजिटल इंडिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। फ्यूचर एंड एआई के संस्थापक निवेदन राठी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्वांटम कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना, अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं को तैयार करना और युवा इनोवेटर्स के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इस मिशन के माध्यम से भारत को क्वांटम कंप्यूटिंग का वैश्विक हब बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत देश भर में ट्रेनिंग प्रोग्राम और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक स्किल्स मिल सकें।
इस अवसर पर सीआईबीए के सीईओ प्रसाद मेनन, एमईआईटीवाय स्टार्ट-अप हब के डॉ. सेल्वम, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मदनगोपाल, प्रिंसिपल मैनेजर, साइबर इनोवेशन, डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से तेजा से चिंतलपति और भारत सरकार से हिमांशु जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos