सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एनडीए ट्रेनिंग पूरी कर अर्पित राज सिंह बने लेफ्टिनेंट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16- माता-पिता के साथ अर्पित राज सिंह। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
पाटन। तहसील बीघापुर क्षेत्र के बजौरा गांव निवासी अर्पित राज सिंह ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की।
Trending Videos

अर्पित ने वर्ष 2022 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने खडकवासला पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में तीन साल का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। पिता योगेंद्र सिंह ने बताया कि अर्पित अब एक साल का तकनीकी प्रशिक्षण लेंगे। यह प्रशिक्षण एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज बेंगलुरु में होगा। अर्पित राज की इस उपलब्धि पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। दीपू सिंह, सर्वेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और विक्रम सिंह सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed