नवाबगंज। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने एमओयू हस्ताक्षर किए। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में समाज में स्वैच्छिक रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता व सामुदायिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की ओर से कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपद शाखा से अध्यक्ष अमित मिश्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टीपी सिंह, डीन प्रो. डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, विधि अध्ययन के निदेशक डॉ. बृजेंद्र यादव, डॉ. गुरमिंदर कौर, डॉ. अभिषेक सिंह, एसीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान, सचिव मनीष सिंह सेंगर और कोषाध्यक्ष हर्ष कुमार तिवारी रहे।