{"_id":"69fe371be9553a637500be5a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150070-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फैमिली आईडी में खामियां मिलने पर सचिव का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फैमिली आईडी में खामियां मिलने पर सचिव का वेतन रोका
विज्ञापन
फोटो-28- ग्राम चौपाल में स्टाल पर समूह संचालिका सरोजनी से जानकारी लेतीं सीडीओ कृति राज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। मियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरहा कला में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। फैमिली आईडी में खामियां मिलने पर सीडीओ कृति राज ने पंचायत सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने प्रभारी बीडीओ प्रकाश पांडेय को फैमिली आईडी सही कराने के निर्देश भी दिए।
सीडीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने राशन कार्ड की जानकारी ली। सीडीओ ने बताया कि फैमिली आईडी से ही राशन कार्ड और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सरोजिनी देवी, ब्लॉक मिशन मैनेजर अंकुर श्रीवास्तव, उमैरा तथा एडीओ आईएसबी रवि श्रीवास्तव से बातचीत की। इसके बाद वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन की जानकारी ली।
सीडीओ ने बीईओ मियागंज मनिंदर कुमार के साथ कक्षा छह के दस छात्रों को किताबें वितरित कीं। तीन क्षय रोगियों को पोषण पोटली भी सीडीओ ने भेंट की। चौपाल में कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी, डीपीआरओ आलोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय शामिल थे। बीईओ मनिंदर कुमार, चिकित्सा प्रभारी अभिषेक कटियार और डॉ. विकास कुमार सिंह भी मौजूद थे। कई ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
अलग से लगाएं
विधायक ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण
सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने बरहा कला में प्रधान प्रवीण रावत द्वारा बनावाए गए अन्नपूर्णा राशन की दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां आसीवन एसओ प्रदीप कुमार सिंह व समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।