{"_id":"69fe38a4ff6a3d84ef03a445","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150073-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वैकल्पिक मार्ग से 10 दिन नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वैकल्पिक मार्ग से 10 दिन नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
फोटो-33- दोस्ती नगर बाईपास मोड़ वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर व तैनात यातायात कर्मी। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तीन दिन बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका। दलदली मिट्टी के कारण दोस्तीनगर पुलिया का वैकल्पिक रास्ता ठोस नहीं हो सका। इससे भारी वाहनों को अभी भी अन्य मार्गों से गुजारा जा रहा है।
हरदोई-उन्नाव-प्रयागराज राज मार्ग पर दोस्तीनगर के पास पुलिया का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पांच मई को शारदा नहर उन्नाव ब्रांच में पानी छोड़े जाने से पुलिया का वैकल्पिक मार्ग बह गया था। इससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। बृहस्पतिवार शाम को पीडब्ल्यूडी ने वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराकर इस पर हल्के वाहनों का आवागमन चालू कराया था। इस मार्ग से अभी बाइक, ऑटो, ई रिक्शा, कार व मिनी बसें ही निकाली जा रही हैं। दलदली मिट्टी ठोस न हो पाने से ट्रक, डंपर व रोडवेज बस जैसे बड़े वाहन अभी भी इस मार्ग से नहीं निकाले जा रहे हैं। इसके चलते भारी वाहनों को चकलवंशी चौराहे से परियर-करोवन मार्ग की ओर भेजा जा रहा है। इससे वाहनों को 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि अभी 10 दिन तक रूट डायवर्जन रहेगा। भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से फिलहाल नहीं निकल सकेंगे।
हाईवे के दोस्तीनगर बाईपास पर लगे रहे बैरियर
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दोस्तीनगर बाईपास की ओर जाने वाले भारी वाहनों रोकने के लिए मोड़ पर बैरियर लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही यहां तैनात यातायात पुलिस कर्मी आने वाले वाहनों को अन्य रास्तों की ओर डायवर्जन कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली व हरदोई रूट की रोडवेज बसों का मार्ग बदला
बांगरमऊ के रास्ते दिल्ली तक नियमित रूप से चलने वाली सभी नौ बसों और उन्नाव-हरदोई की दो बसों का परिवहन निगम ने रूट बदल दिया है। यह बसें उन्नाव शहर से सीधे हरदोई सड़क पर चकलवंशी की ओर जाने के बजाए, करोवन-सरोसी मार्ग से चकलवंशी के रास्ते हरदोई की ओर भेजी जा रही हैं। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी वर्मा ने बताया कि दोस्तीनगर पुलिया का वैकल्पिक रास्ता संकरा होने से बसों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी को दिया नोटिस, होगी कार्रवाई
शारदा खंड नहर विभाग के एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने बताया कि नहर विभाग से बिना एनओसी पुलिया चौड़ीकरण का काम शुरू करने और वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए नहर को नुकसान पहुंचाने के लिए पीडब्ल्यूडी को नोटिस दिया है। पीडब्ल्यूडी ने दोबारा जो वैकल्पिक रास्ता बनाया है उसके लिए मलबा भरकर नहर का स्वरूप बिगाड़ दिया है। नोटिस दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरा गांव की पुलिया भी खतरे में
दोस्तीनगर पुलिया का रास्ता बंद होने से यातायात इससे करीब आठ किलोमीटर आगे पूरा गांव पास बनी पुलिया से यातायात बढ़ने से उस पुलिया के लिए भी खतरा बढ़ गया है। पुरानी पुलिया होने से वह कभी भी टूट सकती है।
वर्जन...
हरदोई मार्ग की पुलिया का काम शुरू करने से पहले शारदा नहर विभाग और पीडब्ल्यूडी में आपसी सामंजस्य नहीं है, जिस समय नहर में पानी का रोस्टर नहीं था, तभी जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए थे। नहर विभाग से एनओसी न लेना भी बड़ी अनियमितता है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।-सुशील कुमार गोंड, एडीएम