{"_id":"69ff8bac2846c859fa0a6727","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150105-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पहले वैकल्पिक रास्ता बनाएंगे फिर करेंगे पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पहले वैकल्पिक रास्ता बनाएंगे फिर करेंगे पुलिया का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। अचानक रास्ता बंद होने से राहगीरों को हुई परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार जागे। पुलिया का काम रोककर वैकल्पिक रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया है। बंद की गई आधी सड़क भी आवागमन के लिए फिलहाल खोल दी गई है।
परियर-बिठूर मार्ग पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी ने बिना किसी पूर्व सूचना के देवीपुरवा मोड़ के पास सड़क बंद कर पुलिया निर्माण शुरू करा दिया था। अचानक रास्ता बंद करने व वैकल्पिक मार्ग सही न होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने पुलिया निर्माण बंद कर आधी सड़क खोलकर आवागमन शुरू करा दिया है। साथ ही किनारे लगभग साढ़े पांच मीटर चौड़ा ईंट का खड़ंजा लगाकर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है जिससे पुलिया निर्माण के दौरान राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।