{"_id":"6a02338c92999868d7020ab5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150229-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा में नहाते समय डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा में नहाते समय डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। तरबूज खाने के लिए निकले युवक की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। वह दो दिन पहले मौसेरी बहन के यहां आया था।
फतेहपुर चौरासी थाना के गांव रूपपुर चंदेला निवासी विजय कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले सफीपुर कोतवाली के शेरपुर खुर्द निवासी मौसेरा साला अनुराग (22) आया था। सोमवार की सुबह वह गंगा के किनारे तरबूज खाने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान गंगा नहाते समय डूब गया।
वहां मौजूद गांव के ही कमल ने देखा तो मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद लोग दौड़े लेकिन तब वह डूब चुका था। ग्रामीणों ने जाल डालकर अनुराग को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनुराग तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मां गुड्डी, पिता गंगाराम समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विजयकुमार की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।