{"_id":"6a0232d5d6fda544760c0dad","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150233-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वैकल्पिक रास्ते पर उड़ रही धूल से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वैकल्पिक रास्ते पर उड़ रही धूल से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
फोटो-46-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कच्चे वैकल्पिक मार्ग से निकलते वाहन और उड़ती धूल । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। दोस्ती नगर नहर की निर्माणाधीन पुलिया राहगीरों से लेकर आस पास के दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। वैकल्पिक रास्ते पर पानी का छिड़काव न कराने से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं।
हरदोई-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग पर दोस्तीनगर के पास शारदा नहर पुलिया का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने स्वीकृति मिलने के बाद 12 मीटर चौड़ी और 25 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण एक माह पहले वैकल्पिक रास्ता बनाकर शुरू किया था। पांच मई को नहर में पानी आने से वैकल्पिक रास्ता बह गया था। तीन दिन आवागमन बाधित रहने के बाद पीडब्ल्यूडी ने एक ओर वैकल्पिक रास्ता बनाकर छोटे वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया है।
विभाग द्वारा बनाए गए कच्चे वैकल्पिक रास्ते पर वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। इससे बाइक, ऑटो व ई रिक्शा सवारों के साथ आस पास के दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों मे मुकेश शर्मा, दिलीप राजपूत, पप्पू पांडेय, संतोष, लालजी मिश्रा, सूरज सिंह, अनुपम शर्मा, दीपक सिंह आदि लोगों ने बताया कि ठेकेदार वैकल्पिक रास्ते पर पानी का छिड़काव नहीं करा रहा है। इससे उड़ रही धूल से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। वहीं, दिन भर धूल में बैठने से खांसी की समस्या बढ़ रही है। कार के पीछे चल रहे बाइक सवार धूल के कारण गिर कर चोटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
नहर उफनाई तो हो सकता है बड़ा हादसा
पीडब्ल्यूडी विभाग ने नहर विभाग से पानी न छोडने की अपील की है। शारदा खंड ने माखी नहर कोठी से पानी बंद कर दिया है। फिर भी फाटक से पानी रिसकर नहर में जमा हो रहा है। इधर पुलिया के कर्मचारियों ने नहर में बंधा लगा दिया है। यहां नहर उफनाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।