{"_id":"6a061dcf3f5b4244740a7446","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150397-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-3- प्रदर्शन में मौजूद जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता व अन्य पदाधिकारी। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के पास किए प्रदर्शन में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका।
बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता झाड़ी शाह बाबा की मजार के पास एकत्र हुए। प्रदर्शन कर सपा सांसद के खिलाफ नारे लगाए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक दल के नेता नहीं बल्कि 150 करोड़ देशवासियों की अस्मिता के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करना न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है।
महिला माेर्चा की जिला मंत्री साधना दीक्षित, प्रियंका शुक्ला व श्रद्धा बाजपेई आदि महिला पदाधिकारियों ने सांसद की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मनीष जायसवाल, नूतन सिंह, सुशील तिवारी, सुरुचि, निशा, प्रीति शर्मा, मंजू अवस्थी, सुरेश शुक्ला, नीरज शुक्ला, कमल बाजपेई आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।