{"_id":"6a2da9752a43f3deea04ba77","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152180-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
फोटो-11- मानसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के सेरसा गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता का शव घर में पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं लेकिन वजह नहीं बता पाए।
अजगैन के सेरसा गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी मानसी (26) घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब नौ बजे जब घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। मानसी ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में विजय कोई जानकारी नहीं दे सका।
विजय ने घटना की सूचना पुलिस और मानसी के मायके असोहा थाना क्षेत्र के महिपत खेड़ा गांव में दी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में मातम छा गया। चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने बताया कि माानसी की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष ने अभी तक तहरीर नही दी है।