{"_id":"6a2da5df7d8e884854003654","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152184-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कार्ड बांटने जा रहे सफाई कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कार्ड बांटने जा रहे सफाई कर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में लोन नदी के पास तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार सफाई कर्मी को टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दही थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी लालू (45) नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी थे। 16 जून को बेटे गोपाल की शादी है। बेटे करन ने बताया कि पिता कार्ड बांटने निकले थे। शनिवार सुबह 11 बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लोन नदी की के पास वह घायल मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंचे परिजन रोने बिलखने लगे।
लालू की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। परिवार में पत्नी संगीता, चार बेटे गोविंद, गोपाल, करन व अर्जुन हैं। अब शादी होगी या नहीं, फिलहाल इस पर निर्णय अंतिम संस्कार के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।