{"_id":"6a2da94161309aca330faea6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152196-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मायके वालों पर पति से मारपीट, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मायके वालों पर पति से मारपीट, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उन्होंने पति से मारपीट की, साथ ही पति को मस्जिद ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और मांस खिलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
उम्मीदों के शहर मोहल्ला निवासी रोशनी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसने नौ साल पहले राजा तिवारी से प्रेम विवाह किया था और उनके तीन बच्चे हैं। रोशनी के अनुसार उसके ममेरे भाई नबी आलम, रौनक, नबी शेर और शब्बीर इस शादी के खिलाफ थे। ये लोग उसे अक्सर परेशान करते रहते थे। 12 जून की रात 10 बजे वे उसके घर आए और पति राजा तिवारी से मारपीट की। उन्होंने राजा को मस्जिद ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की और चाकू से भी हमला किया।
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। अन्य आरोपों धर्म परिवर्तन की कोशिश की जांच की जा रही है।