फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कब्जे की जमीन पर बजरंगदल व विहिप कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32- इसुनिया गांव में विवाद स्थल पर मौजूद भीड़ व पुलिस बल। संवाद
चकलवंशी। सदर तहसील के इसुनिया गांव में खेल मैदान की जमीन पर मुस्लिम वर्ग के कब्जे और धार्मिक भवन निर्माण की सूचना पर बजरंगदल और विहिप कार्यकर्ता शनिवार को जमीन खाली कराने पहुंचे। वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प और जमकर हंगामा हुआ। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की नौबत देख प्रशासनिक हरकत में आया। सीओ सफीपुर दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मौके पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील के माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव में गाटा संख्या 122 खेल मैदान आरक्षित है। भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। चर्चा है कि धार्मिक भवन बनाया जा रहा है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर लेखपाल ने लखीमपुर खीरी के धौरहरा के भटपुरवा निवासी एनुल हक के विरुद्ध 23 नवंबर 2023 को बेदखली की कार्रवाई की थी। जिस पर 25350 का जुर्माना लगाया गया है। उसके अलावा अन्य लोगों ने खेल मैदान पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

धार्मिक भवन निर्माण की सूचना पर शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल के सैकड़ों कार्यकर्ता गांव पहुंच निर्माण हटाने की मांग की। इस पर दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे लेकर दौड़ाया। गांव के शोभित सिंह, राजन सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह, नितिन शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमले में अरुण शुक्ला चोटहिल हो गए। दोनों वर्गों के बीच झड़प के साथ जमकर नारेबाजी हुई। बवाल की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। सीओ सफीपुर सोनam सिंह, एसओ माखी योगेश कुमार सिंह व सफीपुर कोतवाली का पुलिस बल पहुंचा। बाद में एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी लेखपाल कुशल कटियार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

फोटो-32- इसुनिया गांव में विवाद स्थल पर मौजूद भीड़ व पुलिस बल। संवाद

फोटो-32- इसुनिया गांव में विवाद स्थल पर मौजूद भीड़ व पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed