सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: थाना गांव की टीम को हरा शंकरपुर इलेवन चैंपियन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-36-बाइक की प्रतीकात्मक चाबी व ट्राफी के साथ विजेता टीम के कप्तान। संवाद
चकलवंशी। आंट घुसौली गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शंकरपुर इलेवन व थाना गांव की टीम के बीच रविवार को खेला गया। शंकरपुर इलेवन ने थाना गांव की टीम को 154 रन से हराकर ट्राॅफी जीत ली।
विज्ञापन

ब्लाॅक सरोसी के आंट घुसौली गांव में आयोजित जय घूसेश्वर बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शंकरपुर इलेवन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 308 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा उतरी थाना गांव की टीम 154 रन पर ही आलआउट हो गई। शंकरपुर टीम को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम के हिमांशु ने 102 रन की नाबाद पारी खेली। हिमांशु को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को बाइक व उपविजेता को एलसीडी के साथ ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता के अलावा राजेश राजपूत, संतोष मांझी, अजय कुमार लोधी, धर्मेंद्र कुमार, मातादीन लोधी, लवकुश, उत्तम चंद्र, राजेंद्र गौतम, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed