{"_id":"6a3ecd830999081bb50f502a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152868-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली कटौती से परेशान ओसिया के ग्रामीणों ने रात में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली कटौती से परेशान ओसिया के ग्रामीणों ने रात में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। करीब 15 दिन से अघोषित बिजली कटौती से परेशान ओसिया के ग्रामीण किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार की रात उपकेंद्र पहुंच कर धरने पर बैठ गए। आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीण वहां से हटे। किसान मोर्चा ने व्यवस्था सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बीघापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े बारा, बेहटा, मगरायर व ओसियां सहित अन्य फीडरों में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे से रोस्टिंग शुरू हुई और रात 12 बजे बिजली आई। एक घंटा बाद रात एक बजे से फिर से रोस्टिंग शुरू कर दी गई। इस पर ओसिया गांव के किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्तिकेय दीक्षित ग्रामीणों के साथ उपकेंद्र पहुंच गए। कटौती को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई। कार्तिकेय दीक्षित का कहना था कि बिजली न आने पर एसडीओ, जेई और लाइनमैन किसी का फोन नहीं उठा। इस वह ग्रामीणों के साथ पावर हाउस पहुंचे। जहां लाइन मैन में फाल्ट ठीक होने की बात कहते हुए 10 मिनट में ही आपूर्ति बहाल करा दी। उन्होंने जानबूझ कर फीडर बंद रखने का आरोप लगाया।
इस संबंध में जेई अंबिका प्रसाद ने बताया रोस्टिंग व फाल्ट के कारण आपूर्ति बंद होती है। जानबूझ कर कोई फीडर बंद नहीं किया जाता। उन्होंने लोड अधिक होने से रोस्टिंग व फाल्ट अधिक होने की बात कही।