फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़क चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
औरास। काफी समय से खस्ताहाल रहीमाबाद-औरास मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। इसपर 32,25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने पुरानी परत को उखाड़े बिना, नई सड़क बनाने सहित अन्य मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

रहीमाबाद-औरास मार्ग के चौड़ीकरण काम 28 फरवरी से चल रहा है। 3.75 मीटर चौड़ी इस सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। शासन ने 32.25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। निर्माण कार्य इंटरनेशनल हाईवे एजेंसी को सौंपा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुराने डामर की खुदाई किए बिना ही गिट्टी बिछाई जा रही है। इस नई डामर बिछाए जाने से सड़क कुछ ही समय फिर से उखड़ सकती है। यह सीधे तौर पर सरकारी धन की बर्बादी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराते हुए कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जेई हरि शंकर ने बताया कि कुछ ग्रामीणों की शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले लोग
फोटो-24- सुरेंद्र सिंह।
ज्यादा दिन सड़क टिकने की नहीं उम्मीद
गेरुवा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय बाद अच्छी और चौड़ी सड़क मिलने की उम्मीद नजर आई लेकिन जिस तरह से मानकों की अनदेखी की जा रही है उससे सड़क ज्यादा टिकाऊ नजर नहीं आ रही है। जांच और मानकों का पालन कराना जरूरी है।


फोटो-25-राकेश कुमार
रोलर से नहीं की गिट्टी की कुटाई
राकेश कुमार ने बताया कि सड़क को चौड़ा करनेके लिए दोनों तरफ खोदाई के बाद हल्की गिट्टी भरी गई है लेकिन रोलर से उसकी कुटाई नहीं कराई गई है। इससे पहली ही बारिश में इसके धंसने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed