{"_id":"6a4ff146523fef8d3203b250","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153512-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन नहीं देना चाहते किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन नहीं देना चाहते किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। तीन ग्राम पंचायतों के किसानों ने बृहस्पतिवार को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें डिफेंस काॅरिडोर के लिए कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण रुकवाने की मांग की है।
ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठिघरा, अहमदाबाद सेननगर व टांडा सातन के किसानों की भूमि का राजस्व विभाग डिफेंस काॅरिडोर के लिए निरीक्षण व चिह्नांकन कर रहा है। किसान कृषि योग्य भूमि बेचना नहीं चाहते हैं। बृहस्पतिवार को कुलदीप कुमार, रामासरे, नन्हेलाल, खुशीलाल, प्रदीप, राजकुमार आदि किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि यहां के लोग कृषि पर निर्भर हैं। खेती किसानी से ही वे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके अलावा आय का कोई अन्य साधन नहीं है। काॅरिडोर में ली जाने वाली भूमि भी उपजाऊ के साथ सिंचाई आदि साधनों से पूर्ण हैं। जीवकोपार्जन के एकमात्र स्रोत को हम किसी भी दशा में बेचना नहीं चाहते हैं।
किसानों ने डीएम के साथ मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री को भी पत्र के माध्यम से किसानों के हित को देखते हुए डिफेंस काॅरिडोर के लिए उनकी भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है।