फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बारिश ने रोकी मरीजों की राह, जिला अस्पताल में बने सिर्फ 568 पर्चे

Tue, 21 Jul 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24-लंबी कतार लगी रहने वाली ओपीडी गैलरी में सुबह दस दि्खते कुछ लोग। संवाद
उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में मरीज नहीं पहुंच सके। रोजाना ओपीडी में औसतन दो हजार मरीज पहुंचते हैं लेकिन सोमवार को सिर्फ 568 पर्चे ही बने।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश से सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ नहीं रही। आम तौर पर सुबह आठ से पहले ही पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ से पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी गैलरी तक खचाखच रहती है लेकिन लगातार हो बारिश होने से मरीज नहीं पहुंच सके। आम तौर पर दो हजार मरीजों के पर्चे बनते हैं लेकिन सोमवार को दिन भर में 568 मरीजों ने ही पर्चा बनवाया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि बारिश की वजह से मरीज नहीं पहुंच सके। मंगलवार को मौसम ठीक रहा तो अधिक भीड़ होने की उम्मीद है। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि सभी डॉक्टर, वार्ड में राउंड के बाद समय पर ओपीडी में पहुंच गए थे। लगातार बारिश की वजह से मरीज कम आए। मंगलवार को भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

---
फोटो-25-सफीपुर के जमालनगर गैर एहतेमाली गांव के पास पुल के ऊपर से बहता कल्याणी नदी का पानी। संवाद
कल्याणी नदी में बढ़ा पानी, पुल के ऊपर से बहाव, हजारों बीघा फसल को खतरा
सफीपुर। जमालनगर गैर एहतिमाली में कल्याणी नदी पुल की दीवार के पास पानी पहुंच गया है। सोमवार दोपहर बाद पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इसके साथ ही बाढ़ और हजारों बीघा फसल के लिए खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से कल्याणी नदी का पानी वापस पलटने लगता है। इससे कटरी की हजारों बीघा फसल और दर्जनों गांव प्रभावित होने की क्षेत्र के रामपुर, उड़ंक पुरवा,शेरपुर, इब्राहिमाबाद, कारीमाबाद आदि दर्जनों गांवों तक बाढ़ पहुंचना का खतरा है। अंबिका प्रसाद, राजेश, शिवमोहन, रामनाथ आदि ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण जमालनगर गैर एहतिमाली के पुल तक पानी पहुंच गया। गंगा नदी में बाढ़ का पनाी कल्याणी नदी में आने से कटरी के हजारों बीघा फसल और 12 किलोमीटर क्षेत्र में गांवों खतरा बन रहा है। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को हर पल निगरानी के निर्देश दिए हैं।

---
फोटो-26- तराई इलाके में जलमग्न करेला और तरोई की फसलें। संवाद
तराई इलाके खेतों तक पहुंचा गंगा का पानी, सब्जी की फसलें जलमग्न
गंजमुरादाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तराई इलाके में चिंता बढ़ गई है। खेतों तक पानी पहुंच गया जिससे सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इसी गति से जलस्तर बढ़ता रहा तो दो-तीन दिनों में बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच सकता है। तराई इलाके के गहरपुरवा सहित एक दर्जन गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। किनारे के खेतों में लगी करेला, तरोई, कद्दू और लौकी जैसी सब्जियां जलमग्न होने लगी हैं। बांगरमऊ एसडीएम बृज मोहन शुक्ला ने बताया कि बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर राहत केंद्र और चौकियां सक्रिय की जाएंगी। लेखपालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed