नवाबगंज। क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने फोन से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था का विरोध किया। इसके लिए सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव को दिए गए ज्ञापन में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में नियमित और संविदा कर्मचारी एक साथ काम कर रहे हैं लेकिन उनकी उपस्थिति व्यवस्था और सेवा शर्तों में समानता नहीं है। नियमित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, वेतनमान, भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती हैं जबकि संविदा पर कार्यरत सीएचओ इन लाभों से वंचित हैं। सीएचओ ने मांग की कि यदि अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) लागू किया जाता है तो इसे एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों पर समान रूप से लागू किया जाए। नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान सीएचओ अभिनव मिश्रा, मोहिनी, विजय सिंह, अपर्णा शर्मा, तृप्ति यादव, सोनी, हेमलता, सोनल सिंह, स्वीटी मिश्रा, पूजा मौर्या व शिवानी आदि रहे। (संवाद)