{"_id":"6a6266be38eb23ace00be44b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154302-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश में फिर से बही गंगा एक्सप्रेसवे की मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश में फिर से बही गंगा एक्सप्रेसवे की मिट्टी
विज्ञापन
फोटो-18- गंगा एक्सप्रेसवे के साइड की बही मिट्टी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। करीब ढाई माह पहले शुरू हुए गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर पहली बारिश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। घास और सीमेंट के अभाव में एक्सप्रेसवे की साइड की मिट्टी बहने लगी है। कार्यदायी संस्था लगातार इसकी मरम्मत करा रही है।
मेरठ से प्रयागराज तक बने इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पहली बारिश में ही कई जगह साइड की मिट्टी बह गई। सूत्रों के अनुसार घास न लगाने के कारण भरान की मिट्टी बह रही है। सात जुलाई को गंगा एक्सप्रेसवे की मेन लेन की सड़क 421 किलोमीटर पर धंस गई थी। इसे बाद में सही कराया गया। 20 जुलाई को हुई बारिश के बाद फिर से कई स्थानों पर मिट्टी बह गई। कार्यदायी संस्था अब मिट्टी भरान के बाद मरम्मत कार्य कर रही है।
निर्माण एजेंसी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार ने कहा कि पहली बारिश में एक्सप्रेसवे पर कुछ धंसाव या क्षति सामान्य है। वर्षा, जलभराव और मिट्टी के कटाव जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों से ऐसे मामले सामने आ सकते हैं। सर्विस रोड में धंसाव की सूचना मिलते ही मरम्मत और सुरक्षा संबंधी काम कराए जा रहे हैं। बताया कि यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी पूरे एक्सप्रेसवे की लगातार निगरानी कर रही है।