{"_id":"6a62647dfb4675d25e0aaf06","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154319-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार दिन बाद बहाल ताजपुर रेलवे अंडर पास से आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार दिन बाद बहाल ताजपुर रेलवे अंडर पास से आवागमन
विज्ञापन
फोटो- 31-ताजपुर के रेलवे अंडर पास से निकलता बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। भीषण जलभराव के चलते बंद किए गए ताजपुर रेलवे अंडर पास से चार दिन बाद आवागमन शुरू हो सका। इससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
बांगरमऊ से गंजमुरादाबाद के बीच बालामऊ रेलवे लाइन पर नसिरापुर, महमदाबाद व ताजपुर मार्ग के रेलवे अंडर पास बने हैं। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से तीनों अंडरपास में जलभराव हो जाने से इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। महमदाबाद और नसिरापुर के अंडर पास से पानी निकाले जाने के बाद मंगलवार को ही आवागमन चालू कर दिया गया था। लेकिन ताजपुर मार्ग के अंडर पास में भरे करीब 12 फीट पानी को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार तीन दिनों तक ट्रैक्टर से पाइप के द्वारा पानी निकाला गया। बृहस्पतिवार को पूरी तरह पानी निकलने के पास इसे सुबह आवागमन के लिए खोल दिया गया।
रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि तीनों अंडर पास का पानी निकाला जा चुका है। आवागमन बहाल कर दिया है। जल्द ही इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा।