{"_id":"6a650917151e661cf309b8b4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154407-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से सिर्फ दो आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से सिर्फ दो आवेदन
विज्ञापन
फोटो-1- शिक्षिका प्रज्ञा त्रिवेदी। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई थी। जिले से बेसिक शिक्षा विभाग से केवल दो शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। माध्यमिक से किसी भी शिक्षक ने आवेदन नहीं किया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों दिया जाता है।
जिले से हर साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नाम भेजे जाते हैं। इस साल भी बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई थी। बेसिक शिक्षा विभाग से बीघापुर ब्लॉक के पाली उच्च प्राथमिक स्कूल की सहायक शिक्षिका प्रज्ञा त्रिवेदी और बिछिया ब्लॉक के दुआ उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षक आदित्य कुमार ने आवेदन किया है। प्रज्ञा त्रिवेदी को वर्ष 2023 में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग में 11,200 शिक्षक हैं। इसके बाद भी सिर्फ दो शिक्षकों ने आवेदन किया है।
सबसे खराब स्थिति माध्यमिक शिक्षा विभाग की है। माध्यमिक के राजकीय स्कूलों में 234 शिक्षक तैनात हैं। सहायता प्राप्त स्कूलों में 754 शिक्षकों की तैनाती है। इसके बाद भी एक भी शिक्षक ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया। डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की जिले स्तर से होने वाली चयन प्रक्रिया को पूरा कराकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय भेजा गया है। वहां से आगे की प्रक्रिया होगी।