फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एमआरएफ सेंटर से ढाई लाख की मशीन और उपकरण चोरी

Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ। नगर के एमआरएफ सेंटर से सोमवार की रात चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये की मशीन और उपकरण पार कर दिए। चौकीदार की तहरीर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर के चौकीदार शाहनवाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक उसके अलावा डंकेश, विजय, अभिषेक, सूरज और नीरज की एमआरएफ सेंटर पर ड्यूटी थी। इसके बाद अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया कि ड्यूटी के बाद वह सेंटर पर ताला लगाकर वहां से चला गया। उसी रात ताला तोड़कर चोरों ने एमआरएफ सेंटर की मशीन सहित अन्य उपकरण पार कर दिए। बताया कि इसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ईओ गुंजन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अखिलेश चंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed