{"_id":"6a6a4fb13a7e8cf7480bf47a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154645-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हेल्थकेयर में युवा बना सकते हैं कॅरिअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हेल्थकेयर में युवा बना सकते हैं कॅरिअर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओं को हेल्थकेयर में कॅरिअर बनाने की अवसर दिया गया है। इसके लिए जिले में तीन केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है। इससे युवाओं को पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाने में मदद मिलेगी।
केंद्र व प्रदेश सरकार कौशल विकास के जरिए युवाओं को हुनरमंद बनाती है। इसके लिए विभिन्न रोजगारपरक कोर्सों का संचालन कराती है। इनके जरिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही ट्रेनिंग समाप्ति के बाद रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हेल्थकेयर कोर्स को मंजूरी मिली है। इसके लिए नवाबगंज, ऊगू सहित तीन केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 140 युवाओं को छह माह का हेल्थकेयर प्रशिक्षण दिया जाना है।
कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि युवाओं को हेल्थकेयर का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मेडिकल संस्थानों में रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि कोर्स की अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है।