{"_id":"6a738937711ff1f459099ccd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-155102-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जलभराव से परेशान व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जलभराव से परेशान व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
फोटो-1- एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। स्रोत: व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। नगर के मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को सपा नेता के साथ तहसील तक पैदल मार्च किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजमोहन शुक्ला को देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में नगर की प्रमुख बाजार नौनिहालगंज, चूड़ी वाली गली, प्रेमगंज समेत कई स्थानों पर बरसात में लोगों को भीषण जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग में व्यापारियों ने पैदल मार्च किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, महामंत्री गयासुद्दीन गौसी मियां व सपा नेता इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से पैदल मार्च कर तहसील पहुंचे व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजमोहन शुक्ला को सौंपा।
ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि बरसात में मुख्य बाजारों, मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से व्यापारियों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में पानी भरने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि नगर का सर्वे कराते हुए जलनिकासी की व्यापक कार्य योजना बनाकर आवश्यक इंतजाम कराए जाएं जिससे भविष्य में लोगों को इस समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदीप रस्तोगी, घनश्याम, कमलेश सिंह, विष्णु गुप्ता, राम शंकर, आशय रस्तोगी, फैयाज अहमद, सर्वोत्तम रस्तोगी, फरीद अहमद, अनूप अग्निहोत्री, अक्कू गुप्ता, इमरान सिद्दीकी, मुफीश अहमद आदि व्यापारी व नागरिक रहे।
इनसेट...
एसडीएम ने मुख्य बाजार पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने नगर के मुख्य बाजार पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। व्यापारियों ने बताया कि नाले की पर्याप्त सफाई न होने और पुलिया के आसपास जलनिकासी बाधित होने से जलभराव होता है। इससे आवागमन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। एसडीएम ने नगर पालिका को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।