{"_id":"6a7389a97b65486be50b031e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-155109-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीएचसी परिसर में घास देख एसडीएम खफा, सफाई की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीएचसी परिसर में घास देख एसडीएम खफा, सफाई की दी हिदायत
विज्ञापन
फोटो-4- निरीक्षण के दौरान महिला डॉ. अर्पिता सोनकर का ओपीडी रजिस्टर देखतीं सफीपुर एसडीएम फाल्गुन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। एसडीएम ने बुधवार को मियागंज सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, प्रसव कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। परिसर में उगी घास देखकर नाराजगी जताई। इसकी तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम फाल्गुनी सिंह बुधवार सुबह मियागंज सीएचसी पहुंची। ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लैब, एक्सरे रूम, कोल्ड चैन और प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर भी देखा। ओपीडी में मरीज देख रहे डाॅ. अभिनव निगम से दवा और मरीजों के बारे में जानकारी ली। डॉ. अर्पिता सोनकर से महिला मरीजों, प्रसव की संख्या व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। फॉर्मासिस्ट रोहित बाजपेई ने बताया कि 243 दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। एक दो को छोड़कर शेष उपलब्ध है। एंटी वेनम व एंटी रैवीज वैक्सीन की भी पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी।
एसडीएम के निरीक्षण में मरीजों को ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड जांच व हेल्थ एटीएम की सुविधा न मिल पाने की जानकारी मिली। उन्होंने सीएचसी प्रभारी से कारण की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में उगी घास व गंदगी पर नाराजगी जताई। बरसात के मौसम में जहरीले कीड़ों की संभावना को देखते हुए सीएचसी प्रभारी डाॅ. पंकज वर्मा परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।