फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnnao news

Unnao News: आज से चार दिन गर्मी से राहत के आसार

Sat, 27 Jun 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnnao news
उन्नाव। वातावरण में नमी होने और फ्लो बढ़ने से आज से चार दिन आंधी और बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय लोग तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। अब मौसम विभाग ने बदलाव होने के संकेत दिए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 27 से 30 जून के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी मौजूद है और इसका फ्लो बढ़ने के आसार हैं। इससे आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। बताया कि बदलाव की शुरुआत शुक्रवार रात से दिखने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed