फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnnao news

Unnao News: जमीन खरीदवाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 11 लाख हड़पे

Wed, 05 Aug 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
unnnao news
उन्नाव। लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी ने चार लोगों पर जमीन का बैनामा कराने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि फर्जी दस्तावेज और पहचान के सहारे एग्रीमेंट भी कराया। जानकारी होने पर रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिवकुमार यादव खेती के लिए जमीन खरीदना चाहते थे। उनकी मुलाकात पुरवा कोतवाली के रामटहली से हुई। रामटहली ने अपने दामाद शिवकांत और साथी अनुज कुमार से मिलवाया। इन लोगों ने गोदरवा स्थित गाटा संख्या 174ए की जमीन बेचने की बात कही। बताया कि यह जमीन अनुज कुमार के पिता अनिल कुमार के नाम दर्ज है। आरोपियों ने 11 लाख रुपये मांगे और 13 जुलाई को बैनामा कराने का वादा किया। भरोसा दिलाने के लिए पुरवा तहसील में नोटरी एग्रीमेंट भी कराया गया। शिवकुमार यादव ने 10 जुलाई को 11 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

अगले दिन जब शिवकुमार यादव जमीन देखने पहुंचे, तो ग्रामीणों से सच्चाई पता चली। सौदे के दौरान जिसे अनुज का पिता अनिल कुमार बताया गया था, वह सत्यप्रकाश रावत उर्फ मुन्ना निकला। आरोप है कि आधार कार्ड में फोटो बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। पीड़ित ने अनुज कुमार से बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने अनुज कुमार, अनिल कुमार, सत्यप्रकाश और शिवकांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed