सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Upmsp Up Board Class 10th 2026 Topper List Check Topper Name Scorecard and Marksheet Direct Link Here

UP Board 10th Topper List: सीतापुर की कशिश वर्मा ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर ये दो लड़कियां

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। दवसीं कक्षा में इन छात्रों ने टॉप किया है। देखें लिस्ट

Upmsp Up Board Class 10th 2026 Topper List Check Topper Name Scorecard and Marksheet Direct Link Here
Upmsp Up Board Class - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा। जबकि 12वीं का 80.38 प्रतिशत रहा।
Trending Videos


यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द मॉडर्न एकेडमी जैदपुर बाराबंकी की अदिती ने 97.50 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल तीसरे रैंक पर तीन मेधावियों (अर्पिता, परी वर्मा और ऋषभ साहू) ने 97.33% अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है। टॉपर्स की इस सूची में बाराबंकी जिले के 3, सीतापुर के 2 और झांसी के 1 छात्र ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजों में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।



टॉप-6 मेधावियों की सूची में 5 बेटियों ने जगह बनाई है। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक प्रतिशत जिला
1 कशिश वर्मा 587/600 97.83% सीतापुर
1 अंशिका वर्मा 587/600 97.83% बाराबंकी
2 अदिति 585/600 97.50% बाराबंकी
3 अर्पिता 584/600 97.33% सीतापुर
3 ऋषभ साहू 584/600 97.33% झांसी
3 परी वर्मा 584/600 97.33% बाराबंकी
4 आदिल खान 583/600 97.17% सीतापुर
4 अंशिका यादव 583/600 97.17% फर्रुखाबाद
4 सत्यम यादव 583/600 97.17% प्रतापगढ़
4 अविका शर्मा 583/600 97.17% प्रयागराज
4 श्रीया 583/600 97.17% अंबेडकर नगर
4 प्रतीक्षा पाण्डेय 583/600 97.17% मऊ
5 आयुषी 582/600 97.00% सहारनपुर
5 दिव्या वर्मा 582/600 97.00% सीतापुर
5 प्राख्या भदौरिया 582/600 97.00% इटावा
5 अभिषेक तिवारी 582/600 97.00% फतेहपुर
5 प्रेम प्रजापति 582/600 97.00% अंबेडकर नगर
5 रुचि दुबे 582/600 97.00% गोंडा

UP Board 10th Result 2026: देखें 10वीं के बच्चों का प्रदर्शन

हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा। इस परीक्षा में 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र थे। कुल 23,52,181 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि आंशिक विषयों की परीक्षा में 3,286 परीक्षार्थी शामिल हुए।
 

UP Board 10th Result 2026: 10वीं में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

इस परीक्षा में 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल हुईं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% रहा, जबकि बालिकाओं ने 93.76% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 6.46% अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67% रहा, जिसमें संस्थागत छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed