सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Adalat in Varanasi 481,214 Cases Disposed Of 10 Crore rupees Recovered District Judge Makes Statement

वाराणसी में लोक अदालत: 4,81,214 वादों का निस्तारण, 10 करोड़ की वसूली; जिला जज ये कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दाैरान जिला जज ने कहा कि न्यायालय का कार्य वास्तव में परिवारों को जोड़ना है न कि तोड़ना है। 

Lok Adalat in Varanasi 481,214 Cases Disposed Of 10 Crore rupees Recovered District Judge Makes Statement
लोक अदालत का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: दीवानी सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने किया। न्यायालय व प्रशासन के सभी विभागों से 481214 वादों का निस्तारण गया। साथ ही 10,29,13,390 की वसूली के लिए समझौता हुआ। 44712 वादों का निस्तारण और प्रशासन एवं अन्य विभागों की ओर से कुल 436502 वादों का निस्तारण किया गया। 

Trending Videos


जिला जज ने कहा कि लोक अदालत भारत के संबंध में कोई नया विषय नहीं है। लोग आदिकाल से ही पंचायत व्यवस्था या इससे पूर्व की व्यवस्थाओं में आपसी बातचीत व परस्पर सामंजस्य से समझौते तक पहुंचते का प्रयास करते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि परिवार समाज की इकाई है, ऐसी स्थिति में न्यायालय की भूमिका पारिवारिक समरसता बनाने के परिप्रेक्ष्य में बहुत महत्वपूर्ण है। न्यायालय का कार्य वास्तव में परिवारों को जोड़ना है न कि तोड़ना है। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अनिरुद्ध कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पारिवारिक न्यायालय के माध्यम से 17 वैवाहिक जोड़ों को पुनः साथ रहने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में बनारस व सेंट्रल बार महामंत्री एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी आलोक कुमार व प्रवीण कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम बीएन सिंह व सभी न्यायिक अधिकारी रहे।

लोक अदालत एक ऐसा माध्यम बनकर उभरा है, जिससे हम अपना समय गंवाए बिना गंभीर से गंभीर मामलों में निस्तारण तक पहुंच सकते हैं। - संजीव शुक्ला, जिला जज, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed