सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple Clashes Over Empty Cylinder Police Arrive Husband Says not Cooking on Stove

UP: खाली सिलिंडर को लेकर भिड़े दंपती...पहुंची पुलिस, पति बोला- चूल्हे पर खाना नहीं बना रही थी; भूख भी लगी थी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में यह घटना गैस संकट के चलते उत्पन्न हो रही घरेलू समस्याओं की एक बानगी बनकर सामने आई है, जहां रोजमर्रा की जरूरतों की कमी पारिवारिक तनाव का कारण बन रही है।

Couple Clashes Over Empty Cylinder Police Arrive Husband Says not Cooking on Stove
सारनाथ थाने पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

LPG Crisis: ईरान-इजराइल युद्ध के असर अब आम लोगों के घरों तक दिखाई देने लगे हैं। गैस सिलिंडर की किल्लत ने जहां रसोई व्यवस्था को प्रभावित किया है, वहीं पारिवारिक जीवन पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी क्रम में सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित आनंदपुरी कॉलोनी में बुधवार की रात गैस खत्म होने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंदपुरी कॉलोनी निवासी होशिला गुप्ता अपनी पत्नी रेखा गुप्ता के साथ बुधवार की रात पंचकोसी क्षेत्र में पूजा का सामान लेने गए थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर की कमी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामूली बहस घर पहुंचने के बाद गंभीर विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने की कार्रवाई

होशिला गुप्ता ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस कारण घर में खाना बनाने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए लकड़ी का चूल्हा तैयार किया और उसे जलाकर भी दिया, ताकि भोजन बन सके। लेकिन उनकी पत्नी रेखा गुप्ता इस बात से संतुष्ट नहीं थीं और दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती चली गई।

देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर रेखा गुप्ता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति होशिला गुप्ता को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
 

इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला की सूचना पर उसके पति को थाने लाया गया है। मामले की जांच संबंधित हल्का प्रभारी को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed