सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Racket Operating Under Guise of Spa Center Busted in Varanasi Five Arrested Including Three Young Women

UP Crime: वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एसओजी-2 ने राजातालाब स्थित कचनार पशु अस्पताल के पास स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

Dev Racket Operating Under Guise of Spa Center Busted in Varanasi Five Arrested Including Three Young Women
पुलिस के गिरफ्त में युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार पशु अस्पताल के पास एक कॉम्पलेक्स में संचालित औरा हेवन स्पा सेंटर में देह व्यापार का एसओजी-2 ने रविवार की शाम भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन युवतियां और दो ग्राहकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।

Trending Videos


एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्राहक मिर्जामुराद के कल्लीपुर निवासी मोहम्मद कैश और मिर्जामुराद कालीपुर साधु कुटिया निवासी प्रदीप कुमार पटेल शामिल हैं। स्पा संचालक जौनपुर के सिंगरामऊ के कवेली पहेटियापुर निवासी अनिल कुमार और सत्यवीर भारती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। भवन मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की है, जिसे दो महीने पहले किराए पर अनिल और सत्यवीर को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: धारदार हथियार से गला काटकर अधेड़ की हत्या, दुकान से घर लौटते समय वारदात को दिया गया अंजाम

एसीपी राजातालाब के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर एसओजी-2 और राजातालाब पुलिस ने संयुक्त रूप से कचनार स्थित औरा हेवन स्पा सेंटर में छापा मारा। पिछले करीब दो महीने से लड़के-लड़कियों का आना-जाना अचानक बढ़ा था, जिससे क्षेत्र में शंका का माहौल बन गया था। 

छापे के दौरान चार छोटे-छोटे केबिन बने हुए मिले, जिनमें कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से कुल 10,400 नकदी और 6 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed