काशी की परंपरा में शुमार गुलाबबाड़ी की महफिल रविवार को रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और गुलाबजल की फुहार से लकदक सफेद पोशाक में पहुंचे आम-ओ-खास के तन-मन भीगते रहे। संगीत की रसधार को प्रवाह देतीं 80 साल की उर्मिला के मखमली सुरों और आठ साल के अर्नव गुप्ता के तबले की थाप ने सभी को मगन कर दिया।
PHOTOS: गुलाबबाड़ी की महफिल में 80 साल की उर्मिला के सुर, आठ साल के अर्नव की थाप ने सभी को किया मगन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:22 AM IST
सार
Varanasi News: गुलाबबाड़ी की महफिल में रविवार को 80 साल की उर्मिला के मखमली सुरों और आठ साल के अर्नव गुप्ता के तबले की थाप ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन