{"_id":"638ced7e74579b726b3223d9","slug":"actor-ajay-devgan-attended-baba-darbar-varanasi-news-vns68695363","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अभिनेता अजय देवगन ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, बेटे युग के साथ मस्ती करते फोटो भी शेयर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अभिनेता अजय देवगन ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, बेटे युग के साथ मस्ती करते फोटो भी शेयर की
Tue, 06 Dec 2022 01:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:23 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म की यूनिट के साथ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक व पूजन कर आशीर्वाद लिया। प्रशंसकों ने अभिनेता का हर-हर महादेव के जयघोष से अभिवादन किया। अजय देवगन खुद के प्रोडक्शन में आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन ने काशी दौरे पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन रविवार शाम बाबा दरबार पहुंचे। फिल्म की यूनिट के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक व पूजन कर आशीर्वाद लिया। प्रशंसकों ने अभिनेता का हर-हर महादेव के जयघोष से अभिवादन किया। अजय देवगन खुद के प्रोडक्शन में आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे हैं। रामनगर सहित कई स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होनी है। वह एक सप्ताह पहले भी बनारस आए थे।
विज्ञापन
अभिनेता अजय देवगन ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक परेशान रहे। हालांकि यूनिट ने अजय देवगन के कार्यक्रम को पूरी तरह से गुप्त रखा है। सोमवार को अजय ने बेटे युग के साथ जलमार्ग से कैथी का भ्रमण किया।
गंगा गोमती संगत पर गंगा डाल्फिन के साथ समय बिताने के बाद वह वापस होटल लौट आए। फिल्म यूनिट के अनुसार, सात दिसंबर से शूटिंग शुरू होगी। इसको लेकर अभिषेक बच्चन भी बनारस आएंगे। अभिषेक उसी दिन शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौट जाएंगे। सात दिसंबर को सुबह शहर के प्रमुख चौराहे पर फिल्म की शूटिंग होगी।
गंगा गोमती संगत पर गंगा डाल्फिन के साथ समय बिताने के बाद वह वापस होटल लौट आए। फिल्म यूनिट के अनुसार, सात दिसंबर से शूटिंग शुरू होगी। इसको लेकर अभिषेक बच्चन भी बनारस आएंगे। अभिषेक उसी दिन शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौट जाएंगे। सात दिसंबर को सुबह शहर के प्रमुख चौराहे पर फिल्म की शूटिंग होगी।