फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर शो: काशी में 79 अस्थायी थाने, तीन ग्रीन कॉरिडोर, 4 ट्रैफिक प्लान; शो देखने के लिए 10 ब्लॉक बनाए गए

Sun, 18 Oct 2026 10:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 18 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 79 अस्थायी थाने बनाए जाएंगे। प्रत्येक थाने पर एक दरोगा और चार सिपाही तैनात रहेंगे। यातायात सुचारु रखने के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर और चार ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। एयर शो देखने आने वाले लोगों के लिए 10 ब्लॉक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Air Show varanasi 79 temporary police stations three green corridors 4 traffic plans 10 blocks set up
मेगा एयर शो की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

एयर शो के लिए शहर और घाट क्षेत्रों में 79 अस्थायी पुलिस थाने बनाए गए हैं। 48 थाने नगर क्षेत्र और 31 अस्थायी घाट थाने शामिल हैं। हर थाने पर एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों की तैनाती की गई है। 3 ग्रीन कॉरिडोर और 4 ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। 



नमो घाट से दो किलोमीटर दूर वरुणा नदी के किनारे सरायमोहन घाट से खाकी कुटी बाबा मंदिर घाट तक 10 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और जनसुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है।

Trending Videos
Air Show varanasi 79 temporary police stations three green corridors 4 traffic plans 10 blocks set up
नमो घाट पर बने टेंट। - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मी निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर छतों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर नजर रखेंगे। दर्शकों को सही रास्ता बताने और सहायता उपलब्ध कराने के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला दर्शकों की सुरक्षा के लिए हर दर्शक इनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डोमरी क्षेत्र में भी बेहतर दृश्यता वाले स्थल विकसित किए जा रहे हैं। 

शहर से आने वाले दर्शकों के लिए गंगा के इस पार और बाहरी जिलों से आने वालों के लिए रामनगर-पड़ाव की ओर पार्किंग और दर्शक स्थलों की व्यवस्था की गई है। चार अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। इनमें आंतरिक और बाहरी यातायात के लिए अलग-अलग डायवर्जन, बैरियर और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 

Air Show varanasi 79 temporary police stations three green corridors 4 traffic plans 10 blocks set up
नमो घाट के किनारे हो रही आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला

आपात स्थिति में एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, सर सुंदरलाल अस्पताल, शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल समेत प्रमुख अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट से सूचनाओं पर कार्रवाई को कहा गया है। पुलिसकर्मी दर्शकों को ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Show varanasi 79 temporary police stations three green corridors 4 traffic plans 10 blocks set up
इस टेंट में ठहरेंगे अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

नौ हॉक विमानों से तिरंगे के रंगों से सजेगा आसमान
वाराणसी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) 24 अक्तूबर को नमो घाट पर नौ विमानों के साथ शानदार हवाई प्रदर्शन करेगी। 94वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना प्रदर्शन-2026 के तहत टीम आसमान में रोमांच भरेगी। नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ विभिन्न हवाई संरचनाएं बनाएंगे। विमानों के पीछे निकलने वाली केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें आसमान को तिरंगे के रंगों से सजा देंगी। 

विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि प्रदर्शन में वाराणसी के लोगों को भारतीय वायुसेना की सटीकता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन राष्ट्र की सेवा में वायुसेना की गौरवशाली परंपरा का उत्सव भी होगा। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी। 2026 में वायुसेना अपनी सेवा के 94 वर्ष पूरे कर रही है। इन वर्षों में वायुसेना ने आधुनिक एयरोस्पेस शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 

विज्ञापन
Air Show varanasi 79 temporary police stations three green corridors 4 traffic plans 10 blocks set up
नमो घाट पर एयर शो के लिए आए सेना के ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक होगा सुंदरीकरण
वाराणसी। एयर शो को ध्यान में रखकर वीडीए की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक सुंदरीकरण कराया जा रहा है। लाइटिंग, ग्रीनरी और पेंटिंग से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। 27 किमी की दूरी में डिवाइडर से लेकर दीवारों तक को रंगने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। प्रमुख चौराहों के साज-सज्जा व स्वरूप को बदलने का कार्य किया जा रहा है। चौराहों पर पौधे, फव्वारे सतरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। कचहरी अंबेडकर चौराहा, गिलट बाजार, पांडेपुर, गोलघर के चौराहों पर काम शुरू किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट के बीच डिवाइडरों पर पौधे लगा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed