फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people motorcycle returning home from Maharajganj died tragic accident service lane near bhadohi

यूपी में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत से मातम, महराजगंज से लौट रहे थे घर; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों

Sun, 18 Oct 2026 02:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 18 Oct 2026 02:19 PM IST
सार

जिले के इटवा गांव के सामने रविवार को बाइक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेदनीपुर निवासी विवेक बिंद, सूरज बिंद और विकास बिंद के रूप में हुई है। तीनों महराजगंज से घर लौट रहे थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three people motorcycle returning home from Maharajganj died tragic accident service lane near bhadohi
इसी बाइक पर सवार थे तीनों। - फोटो : संवाद

विस्तार

महराजगंज में औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के सामने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से महराजगंज से अपने घर मेदनीपुर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, तीन युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मेदनीपुर गांव निवासी विवेक बिंद (29) पुत्र चुन्नीलाल, सूरज बिंद (20) पुत्र पप्पू बिंद और विकास बिंद (19) पुत्र राकेश बिंद के रूप में हुई है। तीनों रविवार को बाइक से महराजगंज गए थे। वहां से लौटते समय वे उत्तरी सर्विस लेन से अपने गांव मेदनीपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

माैके पर पहुंचे परिजन

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के सामने पहुंची, तभी वह हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों और परिचितों को गहरा सदमा पहुंचा है। हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं। कम उम्र में तीन युवकों की मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed