फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arms smuggling election season Links span MP to UP police probe network details search supplier underway

चुनावी समय में हथियारों की तस्करी: एमपी से यूपी तक फैले तार, नेटवर्क के राज खंगालेगी पुलिस; सप्लायर की तलाश

Fri, 02 Oct 2026 06:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 02 Oct 2026 06:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पकड़े गए असलहा तस्करी के मामले में पुलिस मोबाइल कॉल और ऑनलाइन लेनदेन की जांच कर रही है। जांच के जरिए सप्लायर से खरीदार तक पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तस्करी के तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक जुड़े हैं। एसपी ने नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने की बात कही है।

विज्ञापन
Arms smuggling election season Links span MP to UP police probe network details search supplier underway
सप्लायर से खरीदार तक पूरी चेन खंगाल रही पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के कैथवलिया पुलिया के पास पकड़े गए तीन असलहा तस्करों से बरामद हथियारों ने पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल फोन, कॉल-चैट और ऑनलाइन लेनदेन के जरिए अवैध असलहा कारोबार की पूरी चेन तक पहुंचने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से मिले डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा को सुरक्षित कर लिया गया है। इसके आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वालों और खरीदने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर गाजीपुर में उनकी डिलीवरी करने आए थे। इस नेटवर्क के संपर्क मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड तक होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत से लेकर उनकी संभावित डिलीवरी तक के पूरे रूट की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होता था सौदा, किराया भी डिजिटल
एसपी के अनुसार,जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेनदेन किया जाता था। दूसरे प्रदेशों से हथियार लाने वाले युवकों के किराए और अन्य खर्च का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाता था। ऐसे में पुलिस अब उन खातों और वित्तीय स्रोतों की भी पड़ताल कर रही है, जिनके जरिए इस कारोबार को रकम उपलब्ध कराई जा रही थी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन में मौजूद कॉल और चैट की जानकारी से उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने इनसे हथियार खरीदे थे। पुलिस का जोर सप्लायर से लेकर खरीदार तक पूरी चेन सामने लाने पर है।

चुनावी समय में बढ़ी हथियारों की आवाजाही की आशंका
एसपी ने इसकी संभावना से इनकार नहीं कि आगामी चुनावों से अवैध हथियारों का प्रयोग करने के उद्देश्य से इसकी खेप गैर प्रांतों से जिले में पंहुचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में चुनाव हैं और अवैध असलहों के इस्तेमाल की संभावना बनी रहती है। ऐसे में हथियारों की आवाजाही बढ़ी हुई हो सकती है।

एक-एक कड़ी पर कार्रवाई का दावा
एसपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अवैध हथियार उपलब्ध कराने वालों से लेकर इन्हें खरीदने वालों तक, जो भी लोग जांच में सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

खंडवा-बुरहानपुर से गाजीपुर तक का सफर
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लेकर गाजीपुर आए थे। यहां इन हथियारों की डिलीवरी की जानी थी। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की बात एसपी ने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed