सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army recruitment rally for religious leaders to be held in Jabalpur on 13 March 1600 meters race

UP: 13 मार्च को जबलपुर में होगी धर्मगुरुओं की सेना भर्ती रैली, 7 मिनट में 1600 मीटर की दौड़; जानें खासियत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से इसकी तैयारियां कराई जा रही हैं। इस भर्ती रैली में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। साक्षात्कार के बाद वहीं पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 

Army recruitment rally for religious leaders to be held in Jabalpur on 13 March 1600 meters race
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: सेना में धर्मगुरु पद के लिए वाराणसी रीजन के चयनित 78 अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 13 मार्च को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि चयनित सभी 78 अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है।

Trending Videos


सभी अभ्यर्थियों को 13 मार्च को हर हाल में जबलपुर पहुंचना अनिवार्य होगा। कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी पहले सेना की वेबसाइट से अपना नाम जांच लें और वहीं से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। बिना प्रवेश पत्र के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती रैली में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ अधिकतम सात मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। इसके अलावा अन्य शारीरिक मानकों और फिटनेस से जुड़े परीक्षण भी होंगे। जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल होंगे, उनका अगले दिन मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

मेडिकल में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अगले दो से चार दिनों के भीतर साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के बाद वहीं पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सेना अधिकारियों के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित धर्मगुरुओं को नियुक्ति से पहले सेना की ओर से छह माह का बेसिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें विभिन्न यूनिट में तैनाती दी जाएगी।

13 और 14 को पूर्व सैनिकों के लिए लगेगा कैंप
सेना भर्ती कार्यालय के रणबांकुरे मैदान में 13 और 14 मार्च को पूर्व सैनिकों के लिए कैंप लगेगा। निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इसमें प्रदेश भर के पूर्व सैनिक शामिल हो सकते हैं। वे सैन्य कार्यालय से संबंधित अपनी परेशानियों को अफसरों के सामने रख सकेंगे। पेंशन, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं-सेवाओं में आ रही अड़चनों समेत अन्य समस्याओं को वे रख सकेंगे। साथ ही उनके लिए रोजगार के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed