सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Top News Today Passenger dies in accident FIR against 20 for breaking into house and assaulting

Varanasi News Today: हादसे में यात्री की मौत, घर में घुसकर मारपीट के मामले में 20 पर एफआईआर समेत प्रमुख खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News Today: वाराणसी में शुक्रवार को कई खबरें सुर्खियों में रहीं। इनमें बस के इंतजार में खड़े यात्री की अज्ञात वाहन की टक्कर मौत और घर में घुसकर मारपीट के मामले में 20 पर प्राथमिकी दर्ज होने की खबर चर्चा में बनी रहीं।  
 

Varanasi Top News Today Passenger dies in accident FIR against 20 for breaking into house and assaulting
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस के इंतजार में खड़े यात्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Trending Videos

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में ढाबे के पास शुक्रवार दोपहर प्रयागराज जाने वाले रोडवेज बस का इंतजार कर रहे सुरेश मौर्य (55) की हादसे में मौत हो गई। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। कतवारपुर थाना सराय इनायत प्रयागराज निवासी सुरेश बस के इंतजार में सड़क किनारे ढाबे के पास खड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से सेवापुरी सामुदायिक स्वास्थ्य भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

घर में घुसकर मारपीट के मामले में 20 पर प्राथमिकी दर्ज
कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने होली के दिन घर पर चढ़कर मारपीट की। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में दो नामजद समेत 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर में गीता देवी ने बताया कि हिमांशु अस्पताल के सामने दो मार्च को होलिका दहन के दौरान उनके बेटे आकाश कुमार का बनारसी और सचिन सोनकर से विवाद हो गया था। अगले दिन तीन मार्च को दोनों पक्षों के बीच कैंट थाने में समझौता भी हो गया था। आरोप है कि होली के दिन बनारसी व सचिन 20 युवकों के साथ उनके घर पहुंच गए और गालीगलौज कर ईंट-पत्थर चलाने लगा। हमले में गीता देवी के पैर व कमर में चोट आई। बचाव में आए दामाद आकाश पटेल को भी आरोपियों ने पीटा। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
घौसाबाद में होटल के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोपी शोभित श्रीवास्तव को चेतगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी बाघ बरियार सिंह का रहने वाला है। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली कि यादव होटल के पास एक व्यक्ति आने जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और टिप्पणी कर रहा है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

दहेज हत्या के आरोपी पति और सास गिरफ्तार
दहेज हत्या के आरोपी पति अच्छेलाल उर्फ गोरख और सास मुन्नी देवी को कपसेठी पुलिस ने शुक्रवार को कुरू तिराहे से गिरफ्तार किया। चार मार्च को पत्नी आंचल यादव की मौत हो गई थी। आंचल की मां गुड्डी देवी ने पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुड्डी ने पुलिस को बताया कि बेटी ने घटना से एक घंटे पहले फोन कर सूचना दी थी कि आरोपी उसे मार देंगे। आंचल की शादी 17 मई 2025 को भगवतीपुर कपसेठी निवासी अच्छेलाल यादव से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि पति व सास को गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  

डुप्लेक्स बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी के घर मुनादी

बेनीपुर में डुप्लेक्स फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में दर्ज प्राथमिकी और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर के धनरख कछवन निवासी स्नेहलता सिंह पंचक्रोशी रोड, गिलट बाजार में रहती हैं। पति अरविंद कुमार सिंह राजपूत रेजिमेंट में हवलदार हैं। बेनीपुर में डुप्लेक्स फ्लैट खरीदने के लिए नदेसर, कैंट निवासी संतोष कुमार से संपर्क किया था। संतोष ने खुद को संभावी होम्स का प्रोपराइटर बताते हुए 36 लाख में डुप्लेक्स फ्लैट देने की बात कही। इस पर अरविंद कुमार ने किश्तों में 27 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद संतोष कुमार बैनामा और कब्जा दिलाने के नाम पर टालमटोल करने लगा। बाद में उसने न तो फ्लैट दिया और न ही पैसा लौटाया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। 

गंजारी स्टेडियम से एल्युमिनियम गर्डर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से एल्युमिनियम गर्डर चोरी करने के तीन आरोपियों को जंसा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। आरोपियों में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी संदीप राजभर, आजाद राजभर व मुकेश राजभर हैं। कब्जे से 4 गर्डर और बाइक मिली है। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सारंगपुर देईपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि बृहस्पतिवार रात तीनों स्टेडियम की बाउंड्री फांदकर एल्युमिनियम गर्डर निकालकर बाहर फेंक रहे थे। सुबह 4.30 बजे बाइक से गर्डर ले जाने आए तो सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मित्र हैं। रात में चोरी की योजना बनाई थी।

अराजकतत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, 13 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
चोलापुर क्षेत्र के चंदापुर चौकी क्षेत्र के उदयपुर गांव में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। गांव में आक्रोश और तनाव की स्थिति है। जानकारी मिलते ही सैकड़ों महिला व पुरुष प्रतिमा के पास जुटे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसीपी विदुष सक्सेना ने लोगों को समझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार 11 नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की।

उदयपुर निवासी अवधेश रतन ने थाना चोलापुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ मनबढ़ लोगों ने सामाजिक और धार्मिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से क्षतिग्रस्त कर दिया। सिपक राजभर, अमन राजभर, दीपक राजभर, रंजीत राजभर , धर्मवीर राजभर, रणवीर राजभर, बहादुर राजभर , अजय राजभर (तारापुर), किशन राजभर, गोलू राजभर , विष्णु राजभर, विशाल राजभर, अमन राजभर पर आरोप लगाया है। आरोप है कि इन लोगों ने होली के दिन भी परिसर में तोड़फोड़ और लोगों के साथ मारपीट की थी। थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

युवक की पिटाई करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज
चितईपुर थाना क्षेत्र के नारायणी विहार कॉलोनी निवासी शिवांग मिश्रा से मारपीट के आरोपी किशन गौंड, मोनू गौंड और वीरेंद्र पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। शिवांग ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात मित्र के घर से वापस लौट रहा था। अंजनी पुरम कॉलोनी के पास आरोपियों ने घेर लिया और मारपीट की। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

होली पर मारपीट में आठ पर प्राथमिकी दर्ज
शिवपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर घमहापुर निवासी आनंद कुमार ने मारपीट के मामले में श्लोक और चमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि होली के दिन दोनों ने शर्ट फाड़ दी थी। विरोध करने पर गाली दी और पीटा। घटना वाले दिन शाम को दोनों आरोपियों ने कुछ और लोगों को बुलाया। घर में पिता दूधनाथ के साथ मारपीट की। बचाव करने पहुंचे मंगल, संगल, बबलू, जितेंद्र को भी पीटा। थाना प्रभारी अजित कुमार वर्मा ने मारपीट के मामले में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

मंदिर से घंटा की चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर के पास लंबे रोड मंदिर से घंटा और पास की मिठाई की दुकान में लगे कैमरे व डीवीआर को चोर चुरा ले गए। दुकानदार बृजेश सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। 

दुकानदार भिड़े, मारपीट में छह घायल
कछवा रोड बाजार में पुलिस बूथ के पीछे छतेरी गांव निवासी जंगली मोदनवाल और छोटे भाई कैलाश मोदनवाल के बीच मिठाई की दुकान पर ग्राहक को लेकर कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हुए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में जंगली, आयुष, मुरली, कैलाश, आशीष, शिवम और आंचल मोदनवाल हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी। 

जनसुनवाई में मंडलायुक्त ने जनता की सुनी समस्याएं

मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान मंडल के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सड़क-नाली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसे भी पढ़ें; Women's Day 2026: महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को वीआईपी दर्शन, बिना टिकट मिलेगी एंट्री

ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का बनेगा आभा कार्ड
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पंजीकरण सुविधा को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। नई सुविधा के तहत ट्रॉमा सेंटर में 14 अंकों का डिजिटल हेल्थ आईडी आभा बनेगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इस पहल से प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को लाभ मिलेगा। यहां प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात हैं, जो मरीजों और उनके तीमारदारों को मात्र कुछ ही मिनटों में आईडी बनाने में तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को अधिक प्रभावी और त्वरित उपचार मिल सकेगा। 

दो किमी तक निकलेगी सामूहिक बारात, परिणय सूत्र में बंधेंगे 7 जोड़े
स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय संस्था स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के ओर से रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लॉन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सोनार समाज के 7 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। संगठन के ओर से सभी विवाह पारिवारिक और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराए जाएंगे। गोलघर स्थित पराड़कर भवन में शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विवाह उत्सव का मुख्य आकर्षण सामूहिक बारात होगी, जो सुबह 10 बजे मैदागिन स्थित उन्नति रेजीडेंसी से प्रस्थान करेगी। यह बारात दो किमी दूर मध्यमेश्वर, दारानगर, डीएवी कॉलेज और ईश्वरगंगी होते हुए नाटी इमली पहुंचेगी। इस आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा विधायक मोहन वर्मा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed