सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Singh claims 301st rank in UPSC Result 2025 from Ghazipur and Bihar

UPSC Result 2025: यूपीएससी में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, यूपी और बिहार की हैं दोनों अभ्यर्थी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: गाजीपुर की आकांक्षा ने स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया है। कहा है कि एडमिट कार्ड के बार कोड से सच्चाई पता चलेगी। वहीं बिहार की आकांक्षा सिंह का भी दावा है कि उन्होंने 301वीं रैंक हासिल किया है। 

Akanksha Singh claims 301st rank in UPSC Result 2025 from Ghazipur and Bihar
गाजीपुर और आरा की आकांक्षा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 301वें रैंक पर दो दावों से विवाद बढ़ गया है। यूपी और बिहार की आकांक्षा सिंह अपने-अपने एडमिट कार्ड और रैंक लेकर आमने- सामने हैं। दोनों अपना एडमिट कार्ड दिखाकर वीडियो भी जारी कर रहीं है। 

Trending Videos


यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया की आकांक्षा सिंह ने एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी कर कहा कि उनके एडमिट कार्ड में बार कोड है उसे स्कैन कर उनका रिजल्ट और दावा चेक किया जा सकता है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; UP: अग्निवीर बनने में सोनभद्र के युवाओं की दिलचस्पी कम, 22 दिन में 128 आवेदन; तीन जिलों के युवाओं में उत्साह

शुक्रवार को यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया, जिसमें 1100 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें बिहार के आरा जिले की आकांक्षा का दावा है उनके 301 रैंक आए हैं। आरा की आकांक्षा ब्रह्मेश्वर मुखिया की पौत्री हैं। इधर, वाराणसी की आकांक्षा ने भी 301वीं रैंक के लिए दावा किया है। 

यूपीएससी रिजल्ट के अनुसार, आरा की आकांक्षा सिंह का रोल नंबर प्री के रिजल्ट में भी नहीं मिला है। प्री से लेकर अंतिम रिजल्ट में गाजीपुर के आकांक्षा का रोल नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed