सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two-day agriculture-industry exhibition and scientists workshop at BHU in Varanasi

UP: बीएचयू में दो दिन कृषि-उद्योग प्रदर्शनी और वैज्ञानिकों की कार्यशाला, इन शहरों से आएंगे 200 से ज्यादा किसान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में शनिवार से दो दिन कृषि-उद्योग प्रदर्शनी और वैज्ञानिकों की कार्यशाला होगी। इसमें यूपी, बिहार और एमपी से 200 से ज्यादा किसान आएंगे। इनमें पूर्वांचल से ही 800 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 

Two-day agriculture-industry exhibition and scientists workshop at BHU in Varanasi
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू में शनिवार और रविवार को कृषि-उद्योग प्रदर्शनी और कार्यशाला होगी। कृषि विज्ञान संस्थान में विकसित कृषि–समर्थ भारत विषय पर किसान मेला भी लगेगा। पूर्वांचल और बिहार, मध्य प्रदेश के करीब 200 किसान आएंगे। पूरे पूर्वांचल से 800 से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री, सूर्य प्रताप साही मुख्य अतिथि और कुलपति कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Trending Videos


मेले में प्रमुख रूप से सरकारी, गैर-सरकारी और सहकारिता व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही नेशनल सीड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और पूर्वांचल के प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को कई अत्याधुनिक जानकारियां दी जाएंगी। जैसे कि प्राकृतिक खेती, संरक्षण कृषि, मिलेट उत्पादन, पशुपालन, औषधीय और बागवानी फसल प्रबंधन, सरकारी योजनाएं और कृषि उद्यमिता की बारीकियां सिखाई जाएंगी। दूसरे दिन प्रतिभागियों को कृषि अनुसंधान फार्म, आईआरआरआई (दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र) और आईसीएआर का भ्रमण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed