सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   T20 World Cup: There will be no power cuts in Purvanchal during T20 World Cup final

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पूर्वांचल में नहीं कटेगी बिजली, मुख्य अभियंता ने दिए निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) ने अधिकारियों को पत्र जारी कर बिजली व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दिया।
 

T20 World Cup: There will be no power cuts in Purvanchal during T20 World Cup final
Power - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले को देखते हुए पूर्वांचल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। फाइनल मुकाबला रविवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) ने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के अधिकारियों को पत्र जारी कर बिजली व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दिया।

Trending Videos


छह मंडलों को जानी पत्र में कहा गया है कि फाइनल मैच के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारियों को अपने अधीन सभी खंडों में तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा गया है कि मैच के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने स्तर से व्यवस्था मजबूत कर लें ताकि फाइनल मुकाबले के दौरान कहीं भी बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed