सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Asaram Bapy who serving molestation sentence visited Kashi Vishwanath Temple in VIP in varanasi

UP News: दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम ने किए काशी विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची गाड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम ने काशी विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन किए। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा में आसाराम की गाड़ी गेट नंबर चार पर पहुंची। 

Asaram Bapy who serving molestation sentence visited Kashi Vishwanath Temple in VIP in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में आसाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुष्कर्म में सजायाफ्ता आसाराम ने रविवार की शाम श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उसकी गाड़ी शाम करीब साढ़े 8 बजे पुलिस सुरक्षा में श्रीकाशी विश्वनाथ के गेट नंबर चार पर पहुंची। उसके काफिले में कई महंगी गाड़ियां शामिल रहीं। यहां से वह वीआईपी दर्शन करने मंदिर के अंदर गया। करीब 30 मिनट तक वह वहां रहा। हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्होंने दर्शन नहीं कराए हैं, जबकि मंदिर प्रशासन का कहना है कि पुलिस लेकर आई और दर्शन कराए।
Trending Videos


आसाराम 13 मार्च, शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच गया था। वह सीधे बड़ागांव स्थित अनौरा आश्रम में पहुंचा। शनिवार की सुबह उसने उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ अनुयायियों को दीक्षा दी। अनौरा आश्रम में प्रवचन के दौरान बहुत सख्ती बरती गई। वहां पहुंच रहे अनुयायियों के फोन बाहर ही जमा करा लिए गए ताकि कोई भी अंदर की फोटो न खींच सके या वीडियो न बना सके। यहां से शनिवार को वह अलईपुरा स्थित अपने ही आश्रम में पहुंचा और वहां उसका प्रवचन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: साहब! चालान काट दो पर हम नहीं सुधरेंगे, जौनपुर में बेखौफ ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले प्रदेश में 11वें नंबर पर

शनिवार को ही वह बीएचयू भी पहुंचा था। रविवार को उसका काफिला शाम करीब साढ़े 8 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंचा। यहां से वह व्हीलचेयर पर बैठकर अंदर गया और डीएफएमडी से जांच कराकर आगे बढ़ा। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। इसके बाद उसने मंदिर में दर्शन किए।

अधिकारी बोले

Asaram Bapy who serving molestation sentence visited Kashi Vishwanath Temple in VIP in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में आसाराम - फोटो : अमर उजाला
लिस की ओर से आसाराम के लिए कोई दर्शन का प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ। उसके निजी कर्मचारी उसे आगे लेकर गए। डीएफएमडी से जांच हुई। पुलिस कर्मी इसलिए साथ में लगाए गए थे ताकि वहां मौजूद लोगों में कोई हंगामा न करे, फोटो या सेल्फी न लें और माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस साथ में मौजूद रही। -मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर

मंदिर का कार्य दर्शन-पूजन का ही है। पुलिस सुरक्षा में लेकर आसाराम को लेकर आई और दर्शन कराकर बाहर ले गई। बिना प्रोटोकॉल व्यवस्था के दर्शन हुआ है। -शंभू शरण, एसडीएम, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed