{"_id":"69e2101c60781ea7640f117f","slug":"baba-kashi-vishwanath-will-be-bathed-in-water-fountain-from-akshay-tritiya-until-sawan-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: अक्षय तृतीया से बाबा का विशेष जलधरी से होगा जलाभिषेक, गर्मी में मिलेगी शीतलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: अक्षय तृतीया से बाबा का विशेष जलधरी से होगा जलाभिषेक, गर्मी में मिलेगी शीतलता
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गर्मी से बाबा को राहत दिलाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वर्षों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अक्षय तृतीया से बाबा का रजत जलधरी से जलाभिषेक किया जाएगा।
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अक्षय तृतीया के पावन पर्व से लेकर श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन तक श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का फव्वारा के माध्यम से जलाभिषेक किया जाएगा। बाबा को गर्मी से राहत दिलाने के लिए विशेष फव्वारा (रजत जलधरा) के जरिये जलाभिषेक किया जाएगा।
Trending Videos
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं, अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। अक्षय का अर्थ होता है जिसका क्षय न हो। माना जाता है कि इस तिथि को किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता, इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ के चरणों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया से शुरू होकर श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन तक जल की धारा से बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
