सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 4,400 PG seats at filled in first round of admissions in Varanasi

BHU PG Admission: पहले ही राउंड में भर गईं पीजी की 4400 सीटें, 7000 ने कराया रजिस्ट्रेशन; दूसरा राउंड शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में पहले ही राउंड में पीजी की 4400 सीटें भर गईं। वहीं प्रवेश के लिए दूसरा राउंड आज से शुरू हुआ। जबकि 22 जून से तीसरा राउंड शुरू होगा। 
 

BHU 4,400 PG seats at filled in first round of admissions in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू पीजी के सीट आवंटन और काउंसिलिंग के दूसरे राउंड की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस बीच 7000 अभ्यर्थियों ने आवंटन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन कराया और 4400 सीटें भर चुकी हैं। केंद्रीय प्रवेश समिति के प्रमुख प्रो. भास्कर भट्टाचार्य के मुताबिक इस बार दाखिले की गति अच्छी है। बृहस्पतिवार को शुरू हो रहे दूसरे राउंड में ज्यादातर सीटें भर जाएंगी और कोर्स अपग्रेड होने वाले संख्या का पता चलेगा।



आज काउंसिलिंग के साथ जीडीपीआई भी
बीएचयू के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में आज से दूसरे राउंड की काउंसिलिंग और सीटों का आवंटन शुरू हुआ। तीसरे राउंड की प्रक्रिया 22 जून और चौथा राउंड 25 जून को शुरू होगा। ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू (जीडीपीआई) की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो रही है जो कि 25 जून तक चलेगी। जीडीपीआई पहले और दूसरे राउंड के रिजल्ट और सीट आवंटन प्रक्रिया की नई तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से ये नया शेड्यूल जारी किया गया है। 19 मई से ही रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस नहीं भरे तो दाखिला रद्द, पुनर्विचार भी नहीं होगा
अगर कोई कैंडिडेट तय समय के अंदर एडमिशन फीस नहीं जमा करता है, तो उसे अलॉट की गई सीट का कैंसिल कर दी जाएगी। वहीं, आगे के अलॉटमेंट राउंड के लिए भी उस पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी फ्रिज या अपग्रेड का विकल्प चुन सकता है। यदि अपग्रेड चुनता है तो बाद के राउंड में सीट ऑफर की जाती है। कोर्स के फीस के अंतर को भरना होगा। अपग्रेडेशन न हुआ तो पिछला एडमिशन ही माना जाएगा।

बीएचयू में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल

  • प्लास्टिक आर्ट्स में एमएफए का प्रैक्टिकल टेस्ट 22 जून को होगा। इसमें 46 आवेदक होंगे।
  • 18 विद्यार्थी टेक्सटाइल डिजाइन में एमएफए कोर्स में प्रवेश के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट देंगे।
  • 22 जून को पेंटिंग से एमएफए के लिए कुल 166 अभ्यर्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी।
  • 23 जून को पॉटरी एंड सिरेमिक्स से एमएफए कोर्स में दाखिले के लिए 11 आवेदक परीक्षा देंगे।
  • कैंपस स्थित एंफीथिएटर ग्राउंड पर 300 आवेदक बीपीएड कोर्स के लिए 22, 23 और 24 जून को फिटनेस टेस्ट देंगे।
  • एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए 1082 अभ्यर्थी वाणिज्य भवन में जीडीपीआई देंगे। ये 22 से 25 जून तक चलेगी।
  • टूरिज्म कोर्स में 204 आवेदकों की जीडीपीआई 19 जून और कॉरपोरेट मैनेजमेंट से पीजी के लिए 133 छात्र-छात्रा जीडीपीआई देने बीएचयू आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed