{"_id":"6a336dccfa11af07760ce8d8","slug":"miscreants-beat-up-young-man-and-fired-shots-in-air-in-varanasi-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक को पीटा; हवाई फायरिंग भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक को पीटा; हवाई फायरिंग भी की
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। मामला पहड़िया चौराहे का बताया जा रहा है। यहां दबंगों ने मारपीट करने के साथ ही हवाई फायरिंग की।
हवाई फायरिंग करता दबंग युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन के विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पहड़िया मंडी स्थित स्टाफ कॉलोनी निवासी अनीस कुमार गौतम ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार देर रात कुछ युवक बाइक से पहुंचे और विवाद के दौरान उस पर फायरिंग कर दी।
ये है पूरा मामला
अनीस कुमार गौतम के मुताबिक वह रात करीब 1:40 बजे घर के बाहर स्थित एक चाय की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान अंगद यादव, अंशुमान सिंह उर्फ सानू और शैलेंद्र यादव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि पांच हजार रुपये के बकाये को लेकर चल रहे विवाद के बीच अंगद यादव ने जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि बचाव के दौरान उसने डंडे से वार किया, जिससे आरोपी का असलहा गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों और सागर कश्यप की मदद से अंगद यादव को पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथ आए अन्य दोनों युवक भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। बरामद असलहे को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।